5:43 pm Tuesday , 27 October 2026
BREAKING NEWS

01 नवंबर को इंडिया गठबंधन की वोट बचाओ देश बचाओ महारैली में बदायूँ से जायेंगे एक हजार कांग्रेसी

दिल्ली रामलीला मैदान में 01 नवंबर को इंडिया गठबंधन की वोट बचाओ देश बचाओ महारैली में बदायूँ से जायेंगे एक हजार कांग्रेसी , 50 गाड़ियों और निजी साधनों से दिल्ली कूच करेंगे कांग्रेसी
# एआईसीसी पर्यवेक्षक तरुण त्यागी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी पर्यवेक्षक कौशलेंद्र यादव ने जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक में दिल्ली रैली की तैयारियों पर बनाई रणनीति
# वोट चोरी के खिलाफ आर पार का संघर्ष होगा – कांग्रेस
—————————————————————————-
बदायूँ। 27 अक्टूबर। दिल्ली रामलीला मैदान में 01 नवंबर को इंडिया गठबंधन की वोट बचाओ देश बचाओ महारैली में बदायूँ से एक हजार कांग्रेसी जायेंगे। कांग्रेसी 50 से अधिक गाड़ियों और निजी साधनों से दिल्ली कूच करेंगे। दिल्ली रैली की तैयारियों को लेकर एआईसीसी पर्यवेक्षक तरुण त्यागी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी पर्यवेक्षक कौशलेंद्र यादव ने जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक में रणनीति बनाई। प्रेस वार्ता भी की। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने की।बैठक और प्रेस वार्ता यूपीटी गेस्ट हाउस में हुईं।
कांग्रेसियों ने वोट चोरी के खिलाफ आर पार की लड़ाई का ऐलान किया।
बैठक में मुख्य अतिथि के बतौर बोलते हुए एआईसीसी पर्यवेक्षक तरुण त्यागी ने कहा कि मोदी सरकार वोट चोरी से बनी है। प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के इशारे पर ज्ञानेश कुमार ने वोट चोरी कर , वोटर लिस्ट में हेरफेर कर , नए वोट बनने से रोकने को फार्म 6 में गैरकानूनी संशोधन कर और एसआईआर के नाम पर 13 करोड़ पचास लाख वोट काट कर भाजपा को चुनाव जितवाया है। ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त नहीं बल्कि मुख्य चुनाव अभियुक्त है। उन्होंने बदायूँ जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों से वोट का अधिकार बचाने , लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने के लिए संघर्ष की अगुआई कर रहे नेता प्रतिपक्ष जननायक राहुल गांधी और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी का साथ देने के लिए भारी संख्या में 01 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट बचाओ देश बचाओ रैली में पहुंचने की अपील की।
बैठक में बोलते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक कौशलेंद्र यादव ने कहा कि हमारे लोकतंत्र में जनता सर्वोच्च है। जनता अपने वोट से सरकार बनाती है और अपने वोट से सरकार को सत्ता से बाहर भी करती है। लेकिन अगर मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया ही सवालों के घेरे में आ जाए, अगर किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से गायब हो जाए, अगर उसे अपना मताधिकार बचाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ें, तो वोट के अधिकार की रक्षा करने के लिए संघर्ष करना लोकतंत्र बचाने के लिए जरूरी हो जाता है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन की 01 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने जा रही महा रैली में बदायूँ से सैकड़ों कांग्रेसी शामिल होंगे। सभी विधानसभाओं में प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। जनजागरण कर लोगों को दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ महा रैली में शामिल होने की अपील की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में वोट चोरी के विरुद्ध ग्राम चौपाल लगाई जा रही हैं ।
बैठक में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बफ़ाती मियां, जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष साजिद अली खान, जिला महासचिव आलोक सिंह, जिला सचिव राजीव पटेल,जिला सचिव अहमद अमजदी,ककराला कांग्रेस नगर अध्यक्ष शहजादा रिजवान, उसहैत कांग्रेस नगर अध्यक्ष यूनिस रजा, उझानी कांग्रेस नगर अध्यक्ष बबलू सैफी, बन्ने खान , ओमेंद्र चौधरी, विधि विभाग जिलाध्यक्ष सूरज पाल सोलंकी, गोपाल पांडेय, इकरार अली, अकरम खान , कार्तिक रघुवंशी, फितरत खान ,नदीमुद्दीन , डॉ 0 खलील अहमद, रिटायर्ड कानूनगो सुरेंद्र सिंह, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष नवनीत यादव, शशांक राठौर, रवेंद्र गुप्ता , विपिन सक्सेना , कफील अहमद समेत दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.