6:27 pm Tuesday , 27 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में तीन दिवसीय सबसे बड़ा और पाकीज़ा 185वां सालाना उर्से कादरी कल से होगा आगाज

बदायूं में तीन दिवसीय सबसे बड़ा और पाकीज़ा 185वां सालाना उर्से कादरी कल से होगा आगाज, देशभर से हज़ारों की संख्या में पहुंचे अकीदतमंद ज़ायरीन।

बदायूं। विश्व प्रसिद्ध दरगाह ए आलिया कादरिया पर हुजूर शाह ऐनुल हक मौलाना अब्दुल मजीद कादरी बदायूंनी रहमतुल्लाह अलैह का 28 अक्टूबर बुधवार को तबर्रुकात शरीफ के जुलूस के साथ पाकीज़ा और रूहानी महफ़िलों से होगा उर्से कादरी आगाज़। शहर में हर तरफ दिखेगी अकीदत और साथ ही लोग होंगे साहिबे उर्स की बरकतों से फ़ैज़याब वही उर्स को लेकर खानकाहे कादरिया के साहिबे सज्जादा काज़ी ए ज़िला की तरफ से ज़रूरी और अहम निर्देश जारी किये गए है। उर्स खानकाहे आलिया कादरिया के साहिबे सज्जादा काजी ए जिला हज़रत अब्दुल गनी मोहम्मद अतीफ मियां कादरी की सरपरस्ती एवं हजरत मौलाना फजले रसूल मोहम्मद अज्ज़ाम मियां कादरी की निगरानी रहेगी। पहले दिन बाद फजर सुबह तबर्रुकात शरीफ के जुलूस के साथ महफ़िल नातो मनाकिब व पेश किये जायेगे बाद मगरिब में हल्का ए ज़िक्र होगा। इस अवसर पर उर्स की निगरानी हज़रत मौलाना फज़ले रसूल मोहम्मद अज्ज़ाम मियां कादरी रहेगी और उलमा व नातख्वां और हज़ारों अकीदतमंद ज़ायरीन आदि मौजूद रहेंगे जिनके लिए खानकाह की ओर से ठहरने सहित लंगर का भी एहतिमाम किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.