पीलीभीत की मतदाता सूची में गड़बड़ी के मामले में जांच के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पूरनपुर SDM मयंक गोस्वामी और अमरिया SDM हेमंत चौधरी को हटा दिया गया है। दोनों अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप में विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
वहीं, VRC कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल कुमार की सेवा समाप्त कर दी गई है। CEO नवदीप रिणवा के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। मामले में मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विपक्ष की ओर से पीलीभीत सदर की मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप लगाए जाने के बाद आयोग ने जांच कराई थी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com