आज दिनांआज दिनांक 22.10.2026 को बिसौली के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया गया। समस्त स्टाफ मौजूद रहा। निरीक्षण के समय व्यवस्थाएं सन्तोषजनक पाई गईं। मौके पर 120 पंजीकृत बालिकाओं के सापेक्ष 80 बालिकाएं उपस्थित मिलीं, छात्राओं की शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के समय श्री दिलीप कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी बिसौली एवं श्रीमती ज्योत्सना मल्ल, जिला समन्वयक, बालिका शिक्षा उपस्थित रहीं।
आज दिनांक 22.10.2026 को विकास खण्ड बिसौली के अन्तर्गत ग्राम लहड़ेरा में संचालित गौ-संरक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय श्री पुष्पेन्द्र कुमार, पशुचिकित्साधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं श्री रतन लाल पशुधन अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे। 467 गो-वंश मौके पर मिले, जिसमें से कोई भी गो-वंश बीमार नहीं था।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com