8:29 pm Wednesday , 21 October 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में नगर पालिका की लापरवाही, एक महीने से टूटी पाइपलाइन से बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी

बिल्सी में नगर पालिका की लापरवाही, एक महीने से टूटी पाइपलाइन से बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी

गहरे गड्ढों से हादसों का खतरा, स्कूली बच्चों और बाइक सवारों की सुरक्षा पर सवाल

बिल्सी। नगर के सीता राम तिराहे पर पानी की पाइपलाइन करीब एक महीने से टूटी पड़ी है। इससे प्रतिदिन हजारों लीटर स्वच्छ पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। लगातार पानी बहने से सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए हैं, जो राहगीरों, स्कूली बच्चों और बाइक सवारों के लिए खतरा बने हुए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन नगर पालिका की ओर से अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द पाइपलाइन ठीक कराने और सड़क के गड्ढों की मरम्मत कराने की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.