7:50 am Tuesday , 22 September 2026
BREAKING NEWS

अटेना गंगाघाट पर चला स्वच्छता का अभियान, प्लास्टिक मुक्त बनाने का लिया संकल्प

बदायूं

अटेना गंगाघाट पर चला स्वच्छता का अभियान, प्लास्टिक मुक्त बनाने का लिया संकल्प

केशव गुप्ता

उसहैत। बदायूं के उसहैत क्षेत्र स्थित अटेना गंगाघाट पर रविवार देर शाम वृहद सफाई अभियान का शुभारंभ किया गया। दातागंज से भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के तहत अभियान की शुरुआत की।
यह सफाई अभियान 21 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलेगा। विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाना और स्वच्छ एवं हरित वातावरण तैयार करना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वच्छ भारत विजन का उल्लेख करते हुए लोगों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
विधायक ने कहा कि लोग कूड़ा इधर-उधर न फेंकें और हमेशा कूड़ेदान का प्रयोग करें। सामूहिक प्रयासों से ही गंगा घाट और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर उसावां ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार सिंह, दातागंज उपजिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह, उसहैत थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस