10:29 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के0के0 सरोज द्वारा व्यवस्थाओं का निरीक्षण

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के0के0 सरोज द्वारा आगामी रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन, बदायूँ स्थित आरटीसी बैरक, साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

आज दिनांक 06.06.2025 को अपर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, बदायूँ श्री के0के0 सरोज द्वारा आगामी रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन स्थित रिक्रूट की आवासीय व्यवस्था, बैरक, कैन्टीन, भोजनालय, चिकित्सालय, शौचालय, स्नानघऱ एवं रिक्रूट आरक्षियों के अध्ययन / प्रशिक्षण एवं शिक्षण कक्ष तथा अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । साथ ही प्रस्तावित आरक्षियों के प्रशिक्षण के लिए सभी मूलभूत सुविधाओं की कमियों की पूर्ति कर सही ढंग से व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

विज्ञापन एक्सप्रेस