6:52 pm Friday , 25 September 2026
BREAKING NEWS

बरेली: इज्जतनगर मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा’अभियान की धूम, स्टेडियम में दौड़े खिलाड़ी

बरेली: इज्जतनगर मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा’अभियान की धूम, स्टेडियम में दौड़े खिलाड़ी।

काठगोदाम में नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश।

बरेली 25 सितंबर।

पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान पूरे जोश के साथ चल रहा है। रेलवे बोर्ड के निर्देश और मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में मंडल के सभी बड़े स्टेशनों पर जनभागीदारी के साथ स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत काठगोदाम, हल्द्वानी, लालकुआं, काशीपुर, रुद्रपुर सिटी, पीलीभीत, बरेली सिटी, इज्जतनगर, कासगंज, हाथरस, फर्रुखाबाद और कन्नौज सहित विभिन्न स्टेशनों और रेलवे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जीरो वेस्ट कचरा प्रबंधन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।

इसी क्रम में 25 सितंबर को बरेली के रेलवे स्पोर्ट्स स्टेडियम, रोड नंबर-4 में खिलाड़ियों और रेलकर्मियों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान कर स्टेडियम परिसर की गहन साफ-सफाई की और स्वच्छता के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

स्वच्छता के साथ खेल भावना बढ़ाने के लिए विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताएं भी कराई गईं।

400 मीटर बालक वर्ग में शिवम ने प्रथम, विशाल ने द्वितीय और अर्पण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 200 मीटर बालिका वर्ग में मंजू ने बाजी मारी, रिया चौधरी दूसरे और सरिता तीसरे स्थान पर रहीं। छोटे बच्चों के वर्ग में भी बालक-बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों को वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विद्युत (टीआरडी) एवं क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक देकर सम्मानित किया।

काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक और गीतों की प्रभावी प्रस्तुति से यात्रियों, वेंडरों और रेलकर्मियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कलाकारों ने ‘स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ परिसर और स्वच्छ यात्रा’ का संदेश दिया, जिसे सभी ने सराहा।

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के माध्यम से मंडल स्वच्छ रेल परिसर के साथ-साथ जनभागीदारी और जनजागरूकता को भी निरंतर बढ़ावा दे रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस