11:33 am Saturday , 26 September 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कों पर सन्नाटा

बदायूं। रात से लगातार हो रही बारिश ने मौसम को सुहावना कर दिया है, लेकिन शहर में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सुबह से जारी बारिश के चलते जहां लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली है, वहीं शहर के मुख्य बाजारों और कई मोहल्लों में जलभराव के कारण आवागमन प्रभावित हुआ है। सड़कों पर जगह-जगह पानी भरने से बाजारों में सन्नाटा पसरा नजर आया।

बारिश के कारण कक्षा आठ तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। वहीं, जिन स्कूल-कॉलेजों में शिक्षण कार्य जारी रहा, वहां विद्यार्थियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम दिखाई दी।

देर रात से शुरू हुई बारिश लगातार जारी रहने से तापमान में भी गिरावट आई है। ठंडी हवाओं के चलने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। लंबे समय से गर्मी और उमस झेल रहे लोगों ने बदले मौसम का स्वागत किया है।

🌾 किसानों के लिए बारिश बनी राहत की उम्मीद

लगातार हो रही बारिश को किसानों के लिए भी राहत भरा माना जा रहा है। विशेष रूप से धान की फसल के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित होने की उम्मीद है। किसानों को पर्याप्त बारिश से फसलों को आवश्यक नमी मिलने की उम्मीद है।

🚧 शहर में जलभराव से परेशानी

बारिश के चलते बदायूं के मुख्य बाजारों के साथ-साथ विभिन्न मोहल्लों की सड़कों पर पानी भर गया है। कई स्थानों पर जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश जारी रहने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है और बाजारों में भी इसका असर साफ दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस