#बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा दिलाने ,नुकसान का सर्वे कराने को कांग्रेस ने दातागंज तहसील पर किया प्रदर्शन ,एसडीएम दातागंज को दिया ज्ञापन
# कांग्रेस ने बाढ़ से कटी जमीनों के बदले किसानों को जमीन मांगी ,गिरे मकान के बदले मकान मांगे ,रामगंगा के किनारे मानपुर से सिमरिया और रुकुमपुर से भाऊ नगला तक बांध तटबंध बनाने की मांग उठाई
# भाजपा राज में दातागंज के बाढ़ पीड़ित बेसहारा – अजीत यादव
—————————————————————————-
बदायूँ। 25 सितंबर। बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा दिलाने ,नुकसान का सर्वे कराने ,बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं के समाधान और दातागंज को बाढ़ मुक्त कराने के लिए कांग्रेस ने दातागंज तहसील पर प्रदर्शन किया।
शुक्रवार को भारी बारिश के बाबजूद कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या कांग्रेसी और बाढ़ पीड़ित दातागंज तहसील पर एकत्रित हुए और भाजपा सरकार के विरोध में जोरदार नारेबाजी की। एसडीएम दातागंज को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेस ने बाढ़ से कटी जमीनों के बदले किसानों को जमीन देने ,गिरे मकान के बदले किसानों को मकान देने ,रामगंगा के किनारे मानपुर से सिमरिया और रुकुमपुर से भाऊ नगला तक बांध तटबंध बनाने ,नुकसान का सर्वे कराने , बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा दिलाने , मुआवजे में बटाईदारों को भी शामिल करने की मांग की ।
प्रदर्शन के दौरान बोलते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि दातागंज क्षेत्र के दर्जनों ग्रामों में हजारों किसानों की हजारों बीघा कृषि भूमि बाढ़ कटान के चलते कट कर रामगंगा और गंगा में समा गई है। सैकड़ों किसानों के मकान कट गए हैं। हजारों बीघा फसलें बाढ़ के पानी से बर्बाद हो गई हैं। कटान के चलते कट कर गंगा में समाने से कदमनगला गांव का अस्तित्व समाप्त हो गया। अभी तक योगी सरकार ने नुकसान का सर्वे तक नहीं कराया है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि दातागंज भाजपा विधायक और भाजपा की डबल इंजन सरकार दातागंज तहसील क्षेत्र में बाढ़ व कटान की समस्या का समाधान करने में विफल रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में दातागंज में 2 करोड़ 90 लाख रुपये की कटाव निरोधक परियोजना में भारी भ्रष्टाचार हुआ है इसकी जांच कर दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए। कहा कि खरसाई , कुण्डरा , दियोरनियां , धनौरा , चन्दोखा , पबौरा ,नगरिया खनू , बिहारीपुर ,कटकौरा , चकवा , जरतौली, मौसमपुर आनंदपुर , सकतपुर ,कदम नगला ,भुंडी, रैपुरा , धिमरपुरा समेत कटान प्रभावित सभी ग्रामों में कटान रोकने को युद्धस्तर पर काम कराए जाएं। कहा कि हजरतपुर गढ़िया रंगीन मार्ग को हर्रामपुर तक पांच फीट ऊंचा किया जाए और पुलिया बनाई जाए जिससे कि आवागमन बंद न हो। कहा कि दस साल में भाजपा की डबल इंजन सरकार और भाजपा के दातागंज विधायक ने दातागंज तहसील क्षेत्र को बाढ़ मुक्त करने और बाढ़/ सैलाब से नुकसान को रोकने के लिए कोई काम नहीं किया। हर साल बाढ़/ सैलाब से होने वाले हर नुकसान के लिए दातागंज भाजपा विधायक और भाजपा की डबल इंजन सरकार दोषी हैं। उन्होंने बाढ़ से हुए फसलों , जमीनों के कटान और मकानों समेत हर नुकसान का सर्वे करवाकर मुआवजा देने मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के साथ , कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सत्यम यादव , दातागंज विधानसभा प्रभारी कुंवर पाल सिंह , जिला सचिव मंजेश यादव, जिला सचिव गिरीश चंद्र, वेद प्रकाश एडवोकेट, जाने आलम एडवोकेट, यूथ कांग्रेस दातागंज ब्लॉक अध्यक्ष विजय बहादुर, किसान कांग्रेस दातागंज ब्लॉक उपाध्यक्ष विजय वीर , सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष नवनीत यादव, जतन सिंह , सतेंद्र , ओमप्रकाश , दिनेश , साहब सिंह , खुशीराम , राजवती कश्यप , हंसमुखी कश्यप , रामसरन , जैतपाल , अजीत , इंदल, रवित, सुरजीत समेत दर्जनों कांग्रेसी और बाढ़ पीड़ित मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


