7:02 pm Friday , 25 September 2026
BREAKING NEWS

उसावां में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 356 प्रतिभागियों ने एक स्वर में की मां भारती की वंदना

बदायूं

उसावां में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 356 प्रतिभागियों ने एक स्वर में की मां भारती की वंदना

केशव गुप्ता

उसावां। पं. रामरक्षपाल शर्मा सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर, नगर पंचायत उसावां में शुक्रवार को ‘वंदे मातरम्’ सामूहिक गायन कार्यक्रम का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों, आचार्यों, अतिथियों एवं अन्य प्रतिभागियों सहित कुल 356 लोगों ने सहभागिता की।
विद्यालय परिसर में सैकड़ों विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों ने एक स्वर में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन कर मां भारती की वंदना की। इस दौरान विद्यार्थियों का अनुशासन, निष्ठा और उत्साह विशेष रूप से देखने को मिला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत उसावां की अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सिंह चौहान ने की। कार्यक्रम के साक्षी विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य श्री रामकुमार मिश्र रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री तेजपाल सिंह ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों डीके गुप्ता, सोमेश मिश्रा, महेश मिश्रा एवं ओम प्रताप सिंह का आभार व्यक्त किया गया। विद्यालय परिवार, प्रबंध समिति एवं शिक्षकगण ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के समापन पर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से विद्यालय परिसर गूंज उठा।

विज्ञापन एक्सप्रेस