10:42 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

होली चौक की जगह पर ग्रामीणों ने मकान बनाकर किया अवैध कब्जा

होली चौक की जगह पर ग्रामीणों ने मकान बनाकर किया अवैध कब्जा

होली चौक को कब्जामुक्त कराने को एसडीएम से लगाई गुहार

कुंवर गांव ।थाना कुंवर गांव क्षेत्र के गांव हसनपुर में होलिका दहन के लिए ग्रामीणों को जगह पर्याप्त नहीं बची है मिली जानकारी के अनुसार होली चौक की जगह पर ग्रामीणों ने मकान बनाकर अवैध कब्जा कर लिया है जिससे जगह कम रह गई है ग्रामीणों ने बुधवार को गांव में बैठक कर उपजिलाधिकारी सदर को प्रार्थना पत्र दिया है जिसमें ग्रामीणों ने मांग की है कि होली चौक की पैमाइश कर होली चौक को कब्जा मुक्त कराया जाए ।या गांव में दूसरी जगह ढूंढ कर होली चौक बनवाया जाए कम जगह होने के कारण गांव में होली के त्योहार पर झगड़ा होता रहता है आरोप है कि गांव के मुस्लिम समुदाय के लोग नहीं चाहते हैं कि होली चौक की पैमाइश हो। ग्रामीणों ने बुधवार को सदर एसडीएम को प्रार्थना देकर होली चौक को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है इस मौके पर शिकायत करने वाले धर्मवीर , श्यामपाल , ज्ञानेंद्र सिंह , रामरतन , रामचंद्र, उमेश चन्द्र शर्मा , प्रवेश,सुमित ,अभय प्रताप सिंह,अनेक पाल , सुरेश,गौतम शाक्य,कृपाल सिंह खेमपाल सिंह , संजीव कुमार ,अजय , अतेंद्र, नरेंद्र पाल आदि मौजूद रहे ।।

इस संबंध में थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह का कहना है कि इस मामले की हमें जानकारी नहीं है जानकारी करते हैं होली पहले से ही रोड पर ही जलाई जाती है

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.