6:22 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में पुलिस का बड़ा अभियान, एक ही रात में 131 वारंटी और वांछित आरोपी गिरफ्तार

बदायूं में पुलिस का बड़ा अभियान, एक ही रात में 131 वारंटी और वांछित आरोपी गिरफ्तार

केशव गुप्ता

एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर जिलेभर में चली कार्रवाई, सभी सर्किलों में पुलिस ने दी दबिश; आरोपियों को न्यायालय में किया जाएगा पेश
बदायूं। जनपद में अपराधियों और न्यायालय से फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ बदायूं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में चलाए गए विशेष गिरफ्तारी अभियान के तहत पुलिस ने 3/4 नवंबर की रात जिलेभर में दबिश देकर कुल 131 वारंटी (NBW) एवं वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की इस व्यापक कार्रवाई से अपराधियों और लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों में खलबली मच गई। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
सर्किलवार गिरफ्तारी का विवरण
नगर सर्किल: 21 आरोपी गिरफ्तार। कोतवाली से 8, सिविल लाइंस से 3, बिनावर से 5 और कुंवरगांव से 5।
उझानी सर्किल: 55 आरोपी गिरफ्तार। उझानी से 23, कादरचौक से 12, उसहैत से 18 और मूसाझाग से 2।दातागंज सर्किल: 19 आरोपी गिरफ्तार। दातागंज से 2, अलापुर से 6, उसावां से 4 और हजरतपुर से 7।
सहसवान सर्किल: 9 आरोपी गिरफ्तार। सहसवान से 2, मुजरिया से 7 और जरीफनगर से कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।
बिल्सी सर्किल: 17 आरोपी गिरफ्तार। बिल्सी से 8, उघैती से 3 और इस्लामनगर से 6।
बिसौली सर्किल: 10 आरोपी गिरफ्तार। बिसौली से 1, वजीरगंज से 8 और फैजगंज बेहटा से 1।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.