8:08 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बिखरते परिवारों को जोड़ने में बदायूं पुलिस की सराहनीय पहल, 10 परिवारों में कराया समझौता

बिखरते परिवारों को जोड़ने में बदायूं पुलिस की सराहनीय पहल, 10 परिवारों में कराया समझौता

केशव गुप्ता

पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में 82 पारिवारिक विवादों की फाइलें पहुंचीं, 54 मामलों में हुई काउंसलिंग, शेष को दी गई अगली तारीख।
बदायूं। पारिवारिक कलह और आपसी मतभेद के चलते टूटने की कगार पर पहुंचे परिवारों को फिर से जोड़ने के लिए बदायूं पुलिस लगातार सराहनीय प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार, 4 नवंबर 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन बदायूं में पुलिस परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। इसमें काउंसलरों और पुलिस स्टाफ ने पारिवारिक विवादों को आपसी बातचीत एवं समझाइश के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया।
परिवार परामर्श केंद्र में कुल 82 पारिवारिक विवादों की फाइलें प्रस्तुत की गईं। इनमें से 54 फाइलों पर काउंसलिंग की गई, जबकि 10 मामलों में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता कराया गया। वहीं 10 फाइलें निरस्त की गईं तथा शेष मामलों में सुनवाई के लिए अग्रिम तिथि निर्धारित की गई।
इस दौरान उपस्थित दोनों पक्षों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और आपसी मतभेद दूर कर परिवारों को एकजुट रहने के लिए समझाया गया। समझौता करने वाले परिवारों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी गईं।
कार्यक्रम में काउंसलर एसडी शर्मा, अशोक खुराना, गिरधारी सिंह राठौर, शिव स्वरूप गुप्ता एवं ज्वाला प्रसाद गुप्ता मौजूद रहे। वहीं पुलिस स्टाफ की ओर से महिला उपनिरीक्षक माया (प्रभारी), महिला हेड कांस्टेबल कुमुद, कांस्टेबल राखी एवं कांस्टेबल डौली ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बदायूं पुलिस की यह पहल उन परिवारों के लिए उम्मीद की नई किरण है, जो आपसी विवादों के चलते बिखरने की कगार पर पहुंच जाते हैं। पुलिस का प्रयास है कि बातचीत और आपसी समझ से विवादों का समाधान कर परिवारों को टूटने से बचाया जा सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.