10:43 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

दीपावली से पहले उसहैत में बिजली विभाग का बड़ा मेंटेनेंस प्लान, दो दिन तीन घंटे गुल रहेगी बिजली

दीपावली से पहले उसहैत में बिजली विभाग का बड़ा मेंटेनेंस प्लान, दो दिन तीन घंटे गुल रहेगी बिजली

केश। गुप्त

4 और 5 नवंबर को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी सप्लाई, त्योहारों पर निर्बाध बिजली देने के लिए होगा मरम्मत कार्य

बदायूं। दीपावली और अन्य त्योहारों पर बिजली व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए विद्युत विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में उसहैत विद्युत उपकेंद्र के सभी फीडरों पर 4 और 5 नवंबर को बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी।
उपकेंद्र के जेई बालकृष्ण प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों दिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। इस दौरान विद्युत लाइनों और उपकरणों का आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि दीपावली से पहले मेंटेनेंस का काम पूरा करने का उद्देश्य त्योहारों के दौरान बिजली आपूर्ति को बेहतर और निर्बाध बनाए रखना है। आवश्यकता के अनुसार कार्य की अवधि घटाई या बढ़ाई भी जा सकती है।
गौरतलब है कि इनपुट के मुताबिक 7 नवंबर को धनतेरस और 8 नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी। ऐसे में बिजली विभाग त्योहारों से पहले व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटा है।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए पानी सहित अन्य जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.