10:19 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

हिमाचल में रहकर मजदूरी करने वाले बदायूं के दो युवकों की मृत्यु पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचें

कुंवर गांव ।थाना क्षेत्र के गांव नंदगांव के रहने वाले दो किशोरों की हिमाचल में मृत्यु हो गई जिसके बाद उनके शव मंगलवार को सुबह गांव पहुंचें और गांव में अंतिम संस्कार किया गया ।
कुंवर गांव थाना क्षेत्र के गांव नंदगांव निवासी अरविंद पुत्र सुरेन्द्र उम्र 18 वर्ष व गुरुपाल पुत्र हरपाल हिमाचल के बर्दी में रहकर एक कंपनी में मजदूरी करते थे । जहां रविवार को दोनों की वहीं मृत्यु हो गई गांव में चर्चा है कि दोनों ने कोल्डड्रिंक में ड्रग्स मिलाकर नशा किया था ओवर डोज होने के कारण दोनों की मृत्यु हो गई।सूचना पर परिवार वाले हिमाचल पहुंच गए और दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर मंगलवार को सुबह नंदगांव पहुंचे जहां मंगलवार सुबह दोनों का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया ‌।

इस संबंध में ग्राम प्रधान रामेश्वर सिंह का कहना है कि नंदगांव में रहने वाले दो युवकों की हिमाचल में मृत्यु हो गई थी जिनका शव का गांव आज पहुंचा था जहां दोनों का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.