10:17 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

सराहनीय सेवाओं के लिए नामित पुलिसकर्मियों को सम्मानित

79वें स्वतन्त्रता दिवस – 2025 के शुभ अवसर पर डॉ0 बृजेश कुमार सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ द्वारा पुलिस लाइन परिसर में ध्वजारोहण किया गया एवं सराहनीय सेवाओं के लिए नामित पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।

आज दिनांक 15.08.2025 को 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बड़े हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस शुभ अवसर पर डॉ0 बृजेश कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ द्वारा आवास/कैम्प कार्यालय एवं पुलिस लाइन परिसर में ध्वजारोहण किया गया एवं उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। महोदय द्वारा सभी को संकल्प पत्र पढ़कर भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने, आपसी भाईचारा, बन्धुता, दृढ़संकल्प तथा सभी मतभेद शांतिपूर्ण तरीके से दूर करने की शपथ दिलाई गई। स्वतन्त्रता सेनानी, पुलिस पेन्शनर, शहीद सैनिक के आश्रितो को सम्मान हेतु पुष्पहार एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया तथा सराहनीय कार्य एवं सेवाओं के लिए नामित पुलिसकर्मचारीगणों को उनके पदकचिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर श्री कृष्ण कान्त सरोज अपर पुलिस अधीक्षक व श्री हृदेश कठेरिया अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद बदायूँ, डॉ0 देवेन्द्र कुमार क्षेत्राधिकारी लाइन/उझानी व प्रतिसार निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह एवं पुलिस के अन्य अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.