11:23 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

संत रविदास जयंती पर उसावां में निकली भव्य कलश वंदन यात्रा, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

बदायूं

संत रविदास जयंती पर उसावां में निकली भव्य कलश वंदन यात्रा, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

केशव गुप्ता

उसावां। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर उसावां मंडल के नगर उसावा में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत कलश वंदन यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
दातागंज ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह “अंकित भैया” ने यात्रा में सहभागिता करते हुए कलश को सिर पर रखकर कुछ दूरी तक पैदल यात्रा की। इसके बाद संत रविदास जी महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कलश वंदन यात्रा ब्लॉक परिषद से शुरू होकर मुख्य मार्केट होते हुए हरिजन बस्ती गोरा बाईपास पर समापन हुई, जहां यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज में समानता, समरसता, प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर दातागंज ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह, मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार लोधी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रियंका सिंह चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओम प्रताप सिंह, पूर्व सभासद सुबोध कुमार गुप्ता, सभासद राजकुमार, सेवाराम, मुंशीलाल सागर, रामचंद्र लाल, मुकेश कुमार गुप्ता, राहुल कुमार कोहली, शिवम पांडे, राम प्रकाश सागर, सोनू मिश्रा, विकास मिश्रा, नीरज कुमार कोहली सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान संत रविदास जी महाराज के विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए सामाजिक एक

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.