11:22 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा हिन्दू साम्राज्य दिवस पर्व धूमधाम से मनाया

दिनांक 9 जून 2025 को बदायूं नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा हिन्दू साम्राज्य दिवस का पर्व शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिविल लाइन बदायूं के प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया । जिसमें माननीय नगर संघ चालक डॉ शुभेंद्र जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्य वक्ता नगर बौद्धिक प्रमुख वेद रत्न जी ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए माता जीजाबाई के त्याग और समर्पण की चर्चा की।इस अवसर पर जिला कार्यवाह मून जी सह जिला शारीरिक प्रमुख अनुज जी , नगर कार्यवाह अंकित जी,सह नगर कार्यवाह अभिनव जी, डॉ भास्कर जी, सुधीर जी, मुदित जी आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कुशाल जी ने किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.