9:55 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

राजकीय महिला महाविद्यालय मे मासिक धर्म जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूं, में आज दिनांक 01/05/2025 को महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में Hopuniti Helping Welfare Foundation के सौजन्य से मासिक धर्म जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ प्राचार्य डॉ राजधन की अध्यक्षता में महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ सुशीला ने किया l Hopuniti helping welfare foundation से पधारी डाॅ कृष्णा सिंह ने छात्राओं को मासिक धर्म से संबंधित जानकारी प्रदान की। जिसके अंतर्गत उन्होंने महिलाओं में मासिक धर्म की महत्ता, मासिक धर्म से संबंधित रूढ़िवादी विचारधारा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया की प्राचीन काल में महिलाओं को आराम देने के लिए घर गृहस्थी के कार्यों से मुक्ति दी जाती थी, जिसे आगे चलकर अपवित्रता का नाम दे दिया गया। इसके साथ ही उन्होंने मासिक चक्र के दौरान साफ-सफाई एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कही तथा शरीर एवं मन को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक आहार लेने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यदि महिला स्वस्थ होगी तो पूरा परिवार स्वस्थ रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ सुशीला ने की। डॉ सुशीला ने छात्राओं को मासिक धर्म से संबंधित समस्या PCOD व PCOS के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा छात्रों को सेनेटरी नैपकिन वितरित किए गए। कार्यशाला को सफल बनाने में डॉ वंदना, डॉ भावना सिंह तथा कु सरिता गौतम ने अपना सहयोग प्रदान किया l

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.