8:00 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ऑनलाइन स्क्रीनिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री जी का अनूठा इंटरएक्टिव कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ 2025 का आठवां संस्करण प्रसारित

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ऑनलाइन स्क्रीनिंग के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी का अनूठा इंटरएक्टिव कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ 2025 का आठवां संस्करण प्रसारित किया गया। इसमें विद्यालय से सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा प्रधानमंत्री जी की बातों को बड़े ही ध्यानपूर्वक सुना गया। जहां प्रधानमंत्री जी ने आगामी परीक्षाओं के लिए सभी विद्यार्थियों को कुछ टिप्स दिए। जिसमें उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में 24 घंटे होते हैं जिन्हें हमें अपने पूरे सदुपयोग में लाना चाहिए। परीक्षा के समय हमें घबराना नहीं चाहिए जो प्रश्न हमें पहले अच्छे से आते हो उनको सर्वप्रथम हल करना चाहिए तथा छात्र छात्राओं को समझाया गया कि हमें ध्यान व प्राणायाम करते रहना चाहिए जिससे हमारा मन शांत एवं एकाग्र रहे । विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री जी की बातों को बड़े ही ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य के. के. वर्मा जी ने सभी छात्र-छात्राओं से प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए विकल्पों के विषय में पूछा तथा सभी छात्र- छात्राओं को बताया कि परीक्षा के समय हमें अपने मन को कैसे नियंत्रित करना है? और बिना डरे अपने प्रश्न पत्र को किस प्रकार हल करना है? कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के अध्यापक अशोक शर्मा जी के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। मीडिया प्रभारी राजीव सिंह चौहान एवं श्वेता सैनी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.