8:13 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

भगवान बुद्ध ने दुनियां को दिखाया सन्मार्ग : नरेंद्र

–

बदायूं : गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर बुद्ध पूर्णिमा पर सूक्ष्म जगत के परिशोधन और लोक कल्याणार्थ पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ गृह-गृह गायत्री महायज्ञ हुए। आत्मीय परिजनों ने यज्ञ भगवान को गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां समर्पित की।
मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेन्द्र पाल शर्मा ने कहा कि यज्ञीय ऊर्जा से वातावरण शुद्ध होता है। भावनाएं पवित्र हो जातीं हैं।
नरेंद्र पाल शर्मा ने कहा कि भगवान बुद्ध ने दुनियां को सन्मार्ग दिखाया। श्रेष्ठ चिंतन और सद्भाव जाग्रत किए।
शिवमवदा, सीमा गुप्ता, पूनम ने वेदमंत्रोच्चारण कर यज्ञ संपन्न कराया। परिव्राजक बेचे लाल के मार्गदर्शन रजनेश शर्मा ने गुरु पूजन, गायत्री पूजन, दीप पूजन, शक्ति कलश पूजन ने पूजन किया।
इस मौके पर माया सक्सेना, रामचंद्र प्रजापति, कालीचरण पटेल, रजनेश शर्मा, अजीत सिंह, मदनलाल झा, मनोज मिश्रा, रजनी मिश्रा, अमिता माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.