8:46 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। संविलियन विद्यालय गंदरोली में गणतंत्र दिवस समारोह

बिसौली। संविलियन विद्यालय गंदरोली में गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।प्रातःबच्चों द्वारा गाँव मे ड्रम, लेजियम व देशभक्ति नारो के साथ आकर्षक प्रभात फेरी निकाली गई। विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रभाकर सक्सेना व प्रधान प्रतिनिधि अमरकांत द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यपक उरमान सिंह व अमरकांत द्वारा माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिसमे बच्चों द्वारा देशभक्ति, सामाजिक, प्रेरक व शिक्षाप्रद नाटक, गीत व कविताएं आदि प्रस्तुत की। जिसकी उपस्थित आगुन्तको ने प्रशंसा की एवं अपने संबोधन में विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक शम्मी कुमार गुप्ता व निर्देशन शिक्षिका अलका व सुमन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जिसका मिष्ठान वितरण के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर सर्वेश कुमार, लेखराज सिंह, सुरेंद्र, चमन, पुष्पा, रजनी, सुनीता सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.