10:18 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बांस बरोलिया में एक साल से खराब है हैंडपंप, पेयजल संकट

बांस बरोलिया में एक साल से खराब है हैंडपंप, पेयजल संकट

बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप पिछले एक साल से खराब है। यहां पानी के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। सब कुछ जानने के बाद भी संबंधित जिम्मेदार अधिकारी इससे अनजान बने हुए हैं। गांव के गंगावासी की गली के बाहरी साइड में शुद्ध पेयजल के लिए लगा इंडिया मार्का हैंडपंप विगत एक वर्ष से खराब है। इस गली पांच से अधिक गरीब परिवार रहते है, जिन्हें शुद्ध पेयजल मुहैया करने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के रामसेवक सिंह, पप्पू सिंह, देवदत्त, लोकपाल, कल्लू, गंगावासी ने बताया कि उक्त हैंडपंप को ठीक कराए जाने को लेकर गांव के प्रधान एवं सचिव को कई बार अवगत कराया गया है। मगर किसी ने उनकी इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। जिससे लोगों के लंबे समय से पेयजल के संकट से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने डीएम से खराब पड़े उक्त इंडिया मार्का हैंडपंप ठीक करवाएं जाने की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.