8:14 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बदांयू यूपी बोर्ड परीक्षा 2025- बोर्ड से मॉडल पेपर जारी

।******** बदांयू 15 जनवरी। बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले दसवीं व बारहवीं के परीक्षार्थियों को मॉडल पेपर्स सहायक हो सकते हैं। उत्तर प्रदेश बोर्ड के द्वारा विभिन्न विषयों के मॉडल पेपर्स वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। जिन्हें छात्र डाउन लोड कर सकते हैं। बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो रही हैं।

बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर परीक्षार्थी चिंतित रहते हैं कि परीक्षा में प्रश्न-पत्र किस तरह का होगा। किस पार्ट से कितने अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। कितने प्रश्न बहुविकल्पीय, कितने प्रश्न लघु उत्तरीय और कितने प्रश्न दीर्घ उत्तरीय होंगे। पैर्टन क्या रहेगा। परीक्षार्थियों की यह समस्या का निदान बोर्ड की वेबसाइट पर है। बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए मॉडल प्रश्न-पत्र बोर्ड के द्वारा अपलोड किए हैं। जिन्हें परीक्षार्थी डाउनलोड कर सकते हैं और इससे प्रश्न-पत्र के प्रारूप को समझ कर परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। यह मॉडल पेपर्स परीक्षार्थियों के लिए काफी सहायक होंगे।

-ऐसे करें मॉडल पेपर्स डाउन लोड-
मॉडल पेपर को डाउन लोड करने के लिए यूपी बोर्ड की वेबसाइट यूपीएमएसपी डॉट ईडीयू डॉट इन पर जाएं। वेबसाइट का होम पेज ओपन होने पर बाईं ओर से मॉडल पेपर का ऑप्शन चुनें। इसमें अपनी कक्षा एवं विषय का चयन करें। विषय के साथ विषय कोर्ड भी प्रदर्शित होगा। जिस विषय का मॉडल पेपर डाउनलोड करना चाहते हैं उस विषय के आगे डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक कर मॉडल पेपर को पीडीएफ में प्राप्त कर सकते है।विभिन्न विषयों के मॉडल पेपर बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। परीक्षार्थी उन्हें डाउन लोड कर परीक्षा की तैयारी में मदद ले सकते हैं।–*—————-* सोम्य सोनी

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.