9:03 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

पेट्रोल पम्प के शौचालयों को कराया जाए उच्चीकरण

बदायूँ : 18 दिसम्बर। जिला पूर्ति अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में स्थापित पेट्रोल पम्पों के रिटेल आउटलेट पर जनसामान्य को शौचालय व पेयजल आदि की व्यवस्था उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा निर्देश निर्गत किये गये है।
इस के सम्बन्ध में मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के कम में जनपद में स्थापित पैट्रोल पम्पों पर विभिन्न सुविधायें उपलब्ध कराये जाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें महिला एवं पुरुषों के उपयोगार्थ अलग-अलग शौचालय, शोचालय का अनुरक्षण एवं उच्चीकरण (रेनोवेशन) कराया जाना, शौचालय में सीट, पानी के पाईप, पानी की टंकी सही अवस्था में रहे, शौचालय में फर्श की टाईल की स्थिति साफ रहें कोई भी टाईल टूटी न रहे, शौचालय में वाशबेसिन साफ रहे, शौचालय की सफाई हेतु कितने कर्मचारी लगाये गये है, उनके नाम तथा मो० नं० डिस्पले (प्रदर्शित) किये जाये। शौचालय के साबुन या हैन्डवाश उपलब्ध रहें। दिव्यांगजनों हेतु रैम्प की व्यवस्था करायी जाये।
उन्होंने बताया कि जनपद में इस कार्य के पर्यवेक्षण हेतु पूर्ति निरीक्षकों के माध्यम से निरन्तर पेट्रोल पम्पों की जाँच करायी जा रही है। पैट्रोल पम्पधारकों द्वारा अपने-अपने पैट्रोल पम्पों पर यह व्यवस्थायें विकसित की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.