8:23 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

नगर पंचायत फैजगंज बेहटा में लाइब्रेरी

बिसौली। नगर पंचायत फैजगंज बेहटा में छात्रों के पढ़ने, सीखने, कौशल बढ़ाने एवं खुद को बेहतर बनाने के उद्देश्य से दिव्या लाइब्रेरी खोला गया है।
रविवार को जिसका विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्य विधिक अन्वेषण आयोग के चेयरपर्सन एड. अबरार खान ने फीता काट कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कस्बे में लाइब्रेरी खुलने से प्रतियोगी छात्र-छात्रा अब सुचारू रूप से अपना अध्ययन कर सकेंगे। उन्होंने डिजिटल लाइब्रेरी खुलने तथा बच्चों की सेल्फ स्टडी के लिए की गई बेहतर व्यवस्था की सराहना की। शाहरुख खान सर ने बताया कि छात्र-छात्राओं के लिए वाई-फाई सुविधा से लैस इस लाइब्रेरी को पूरी तरह आधुनिक बनाया गया है। इस अवसर पर अनुज कुमार, शाहरुख खान सर, गौरव सिंघानिया, प्रशांत कुमार, अरविंद कुमार, भारत सिंह, सोनू कश्यप, शादाब अली, बॉबी मौर्या, कामरान खान, संजीव कुमार, राहुल कश्यप आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.