10:15 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

द्रौपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र नमन पाठक ने जिला टॉप कर विद्यालय व जिले का नाम रौशन किया

माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज बोर्ड द्वारा आज इंटरमीडिएट का हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा का परीक्षाफल घोषित किया गया । जिसमें द्रौपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चंदौसी मार्ग बदायूं के हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा के छात्र नमन पाठक ने जिला टॉप कर विद्यालय व जिले का नाम रौशन किया है।गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों ने जिले में अपनी धाक जमा रखी है। विद्यालय के प्रधानाचार्य, प्रबंधक व समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्र नमन के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

इसी विद्यालय के इंटरमीडिएट के छात्र कनिष्क ने जिले में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय के गौरव को बढ़ाया है। इस वर्ष हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का परीक्षाफल शतप्रतिशत रहा ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.