1:50 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

डीईओ ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया ईवीएम व वीवीपीएटी वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण

बदायूँ : 24 जुलाई। जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट में स्थापित ईवीएम व वीवीपीएटी वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण किया। उन्होंने वहां सीसीटीवी से की जा रही निगरानी को देखा। ईवीएम व वीवीपीएटी पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं। वेयरहाउस में 24 घंटे सुरक्षा बल तैनात रहता है। उन्होंने वेयरहाउस में कक्षों पर लगाई गई सीलो को चेक किया तथा आगंतुक पंजिका पर हस्ताक्षर भी किये।
गुरुवार को जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने बताया कि मा0 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में ई0वी0एम0 (इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) व वी0वी0पी0ए0टी0 (वोटर वैरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) वेयरहाउस का मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आंतरिक व बाह्य निरीक्षण भी किया जाता रहा है।
उन्होंने उपस्थित पुलिस कार्मिकों को सजगता से कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने प्रकाश, साफ सफाई आदि की गई व्यवस्थाओं को भी जांचा व आवश्यक दिशा निर्देश दिए। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि की गई व्यवस्थाओं से पूर्ण रूप से संतुष्ट नजर आए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.