1:18 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

कई गांव में फॉर्मर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन

बिसौली। तहसील क्षेत्र के कई गांव में फॉर्मर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों का ई – केवाईसी पूरा किया गया।
नायब तहसीलदार सृजन यादव ने कैंप का निरीक्षण करते हुए बताया कि किसान खुद भी फार्मर रजिस्ट्री ऐप या वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। उसके बाद किसानों को डिजिटल आईडी मिलेगी। जिससे वे फसल बीमा, कृषि ऋण और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी सुविधाओं का लाभ आसानी से उठा सकेंगे। उन्होंने गांव गांव घूम कर किसानों से फार्मर रजिस्ट्री के लिए जागरूक किया। वही सीएससी संचालकों को अधिक से अधिक फॉर्मर रजिस्ट्री तैयार करने के निर्देश दिए। नायब तहसीलदार सृजन यादव ने तहसील के गांव में परसिया, लक्ष्मीपुर, संग्रामपुर, कलरावाला, हत्सा, कालूपुर आदि गांव का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान कृषि विभाग से विषय वस्तु विशेषज्ञ नेत्रपाल सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.