7:19 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बावट में गन्ना क्रय केंद्र स्थापित, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत


कुंवर गांव। आज दिन बुधवार को ब्लॉक सालारपुर क्षेत्र के गांव बावट में पेराई सत्र 2026-27 के लिए राणा शुगर मिल करीमगंज का गन्ना क्रय केंद्र स्थापित किया गया है। हुसैनपुर एट बावट के नाम से शुरू हुए इस केंद्र पर बावट और हरीनगला गांव के किसानों के गन्ने की खरीद की जाएगी। लंबे समय से किसान अपने नजदीक गन्ना तौल केंद्र स्थापित होने की मांग कर रहे थे। इस बार ग्रामीणों और किसानों के आपसी सहयोग से उपयुक्त स्थान चिह्नित कर क्रय केंद्र स्थापित कराया गया, जिससे किसानों में खुशी की लहर है।

ग्रामीणों ने बताया कि पहले क्रय केंद्र दूसरी जगह होने के कारण किसानों को गन्ना तौल कराने और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों व अन्य वाहनों को खड़ा करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। नए स्थान पर पर्याप्त जगह होने से गन्ना लेकर पहुंचने, तौल कराने और वाहनों को व्यवस्थित खड़ा करने में सुविधा मिलेगी। केंद्र की स्थापना के दौरान राणा शुगर मिल करीमगंज के केन मैनेजर त्रिभुवन गंगवार, तेजपाल सिंह पटेल, जॉन इंचार्ज बदायूं, पूर्व प्रधान जगराव सिंह पटेल, अनिल कुमार, रावेंद्र उर्फ मकरंद सिंह, जमुना सिंह फौजी, लाल बहादुर पूर्व प्रधान, परमेश्वरी सिंह दरोगाजी, हर्षित पटेल, प्रमोद कुमार, देशराज सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, संतोष सिंह, दिनेश कुमार, अतुल कुमार, राहुल पटेल, वीरेंद्र सिंह, सचिन पटेल, सुनील कुमार, राजेश सिंह, सुमित पटेल, रजनेश पटेल, संजीव पटेल और प्रशांत पटेल सहित बड़ी संख्या में किसान सहित आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.