7:05 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। एस.डी.बी. पब्लिक स्कूल में दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के लिए आकर्षक गतिविधि कैंडल

, दीया, डेकोरेशन (मोमबत्ती, दीया सजावट) का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ प्रतिभाग किया।
बुधवार को बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक कौशल का परिचय देते हुए मोमबत्तियों को आकर्षक ढंग से सजाया। रंग-बिरंगी सजावट और सुंदर कलाकृतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने दीपावली के उत्सव को और भी खास बना दिया। इस दौरान प्रतिभागी कक्षा दो के विद्यार्थी आयुष भदौरिया, अक्षय, आरुषि पाठक, रमन, प्रतीक यादव, सृष्टि सिंह, नित्या चौहान, तान्या, संस्कृति, अन्नव पाराशरी, शौर्य, श्रद्धा, गौरी, ज्योतिका, वरुण, चिराग, हर्ष यादव, तनु, भक्ति यादव, वैभव, पार्थ, आसिका, गौरव, जयंत, राधिका एवं देवांश। कक्षा तीन के प्रतिभागी आराध्या सिंह, अन्या, अंशुमान शंखधार, अंश सरीन, आरोही शर्मा, आर्यन यादव, अवंतिका यादव, अवंतिका, अक्षत शर्मा, अक्षत चौहान, आरुष चौहान, दिव्यांशु अग्रवाल, देवांश सक्सेना, काव्या यादव, नैतिक, निशा, प्राची, राधिका, राघव एवं वान्या चौहान।इस गतिविधि को सफल बनाने में शिक्षिकाओं श्वेता शर्मा, मेघा सक्सेना, सिम्मी, स्वाति सक्सेना, विनिता, सुंदरी रस्तोगी, दिव्या चौहान, नीलोफर, अर्चना रस्तोगी, रीता वार्ष्णेय, नीलम मिश्रा एवं गौरी सिंह का विशेष योगदान रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनू बत्रा एवं निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के सर्वागीन विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं शिक्षिकाओं को सफल आयोजन के लिए शुभकामनायें दी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.