7:26 pm Wednesday , 11 November 2026
BREAKING NEWS

सहसवान: 13 नवम्बर से होगा भागवत कथा का आयोजन


13 नवम्बर से होगा भागवत कथा का आयोजन
सहसवान: माहेश्वरी हॉस्टल कंपाउंड दिल्ली रोड रामलीला मैदान के सामने 13 नवम्बर से श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का आयोजन 20 नवंबर तक होगा। आयोजक उमेश चन्द्र माहेश्वरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी ने बताया कि प्रसिद्ध कथाव्यास पंडित हरितोष जी (एकलव्य) द्वारा कथा सुनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 13 नवम्बर को प्रातः 10 बजे कलशयात्रा के साथ कथा का शुभारंभ होगा। प्रतिदिन दोपहर तीन से शाम सात बजे तक कथा का आयोजन होगा। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार पधारकर कथा श्रवण का पुण्य लाभ प्राप्त करने एवं आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.