7:26 pm Wednesday , 11 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी नल की सरिया हाईटेंशन लाइन से टकराई, गृह स्वामी और मिस्त्री झुलसे

।

ज्यौरा गांव में हादसा, दोनों को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया, पुलिस जांच में जुटी।

उझानी (बदायूँ) 11 नवंबर।

थाना मुजरिया क्षेत्र के ज्यौरा गांव में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। नल ठीक करते समय सरिया हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गई, जिससे गृह स्वामी और नल मिस्त्री दोनों करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गए।

गांव के रहने वाले 50 वर्षीय रुस्तम पुत्र सुम्मेरी का नल खराब था। नल सही कराने के लिए उन्होंने गांव के ही 55 वर्षीय नल मिस्त्री विक्रम पुत्र करन सिंह को बुलाया था।

बताया जा रहा है कि विक्रम सिंह जब नल की सरिया निकाल रहे थे, तभी अचानक सरिया ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गई। करंट इतना तेज था कि पास में खड़े गृह स्वामी रुस्तम भी उसकी चपेट में आ गए। दोनों मौके पर ही बुरी तरह झुलस गए।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और दोनों को किसी तरह अलग किया। परिजनों ने मंगलवार करीब साढ़े ग्यारह बजे एम्बुलेंस द्वारा दोनों को उझानी सीएचसी में भर्ती कराया।

सीएचसी में चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूँ रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में इस हादसे के बाद से दहशत और चिंता का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन हमेशा खतरा बनी रहती है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.