11:56 pm Saturday , 7 November 2026
BREAKING NEWS

कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के मामले में वांछित महिला गिरफ्तार, 77 हजार रुपये बरामद

बदायूं। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाइंस पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के मामले में एक वांछित महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 7 नवंबर 2026 को सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा संख्या 320/2026, धारा 318(4), 338, 336(3) एवं 340 बीएनएस में वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला की पहचान किशनपाल की पत्नी, निवासी जुनैठा, थाना बनियाठेर, जनपद संभल के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 77 हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए अभियुक्ता को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.