6:58 pm Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी- ठेलों-रिक्शों के अतिक्रमण से मोहल्ले में जाम, घरों में घुसना भी हुआ मुश्किल

।

उझानी (बदायूं) 5 नवंबर ।

भदवारगंज, थाने के पीछे के रिहायशी इलाके में ठेलों, रिक्शों और स्ट्रीट वेंडरों के अतिक्रमण से लोग परेशान हैं। हालात यह हैं कि मोहल्ले के लोगों का अपने ही घरों में घुसना मुश्किल हो गया है।

जेसीआई इंडिया के नेशनल ट्रेनर सुधांशु गुप्ता ने इस समस्या को लेकर प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि भदवारगंज पुरानी अनाज मंडी में थाने के ठीक पीछे रिहायशी इलाके में सड़क पर ही ठेले, रिक्शा और स्थानीय दुकानदारों ने कब्जा कर लिया है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह सड़क स्टेशन रोड, रेलवे क्रॉसिंग रोड और कछला रोड को जोड़ने वाला आम रास्ता है। त्योहार का समय होने से बाजार में भीड़ बढ़ गई है, जिससे जाम की समस्या और गंभीर हो गई है।

सुधांशु गुप्ता ने कहा, “यह रिहायशी इलाका है, हम लोग यहीं के निवासी हैं। ठेलों की वजह से हम अपने घरों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। यह आम रास्ता है, इस पर अतिक्रमण नहीं होना चाहिए।”

उन्होंने उझानी के संबंधित अधिकारियों और पुलिस निरीक्षक से अनुरोध किया है कि मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया जाए और रास्ता खाली कराया जाए, ताकि त्योहार के मौके पर लोगों को राहत मिल सके।

मोहल्ले के लोगों ने भी प्रशासन से अपील की है कि इस मार्ग पर नियमित रूप से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाए, ताकि रोज-रोज की जाम की समस्या से छुटकारा मिल सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.