9:24 pm Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

शिशु शिक्षा सदन में रंगोली प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

बिल्सी। नगर के शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाईस्कूल में बृहस्पतिवार को दीपावली के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों ने आकर्षक रंगोलियां सजाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा ने निरीक्षण के बाद विजेताओं का चयन किया। प्रतियोगिता में कनिष्का, तन्वी, आराध्या और वंशिका ने प्रथम, दक्षिता, आयशा, खुशी और कशिश ने द्वितीय तथा अल्जुबा और प्राची ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक रजनीश शर्मा भी मौजूद रहे। बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्या ने दीपावली का महत्व बताते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.