बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी ने बदायूँ के जितेन्द्र सोनकर को अनुसूचित जाति मोर्चा, ब्रज क्षेत्र का क्षेत्रीय मंत्री नियुक्त किया है।
जितेन्द्र सोनकर ग्राम बेला डाँडी, दातागंज के निवासी हैं। वर्तमान में बाबा कॉलोनी, सिविल लाइन बदायूँ में निवास करते हैं।
उन्होंने राजनीति की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में नगर मंत्री के रूप में की। इसके बाद भाजपा विस्तारक और जिला कार्यकारिणी सदस्य सहित विभिन्न दायित्वों पर कार्य कर चुके हैं। अब उन्हें नई जिम्मेदारी मिली है।
उन्होंने कहा – इस विश्वास के लिए शीर्ष नेतृत्व का बहुत-बहुत धन्यवाद, हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। जो दायित्व मिला है, उसे निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाऊँगा।





bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com