7:28 pm Friday , 6 November 2026
BREAKING NEWS

धनतेरस पर उझानी के बाजारों में पुलिस का पहरा, प्रभारी निरीक्षक खुद उतरे गश्त पर

।

उझानी बदांयू 6 नवंबर।

धनतेरस के त्योहार को लेकर उझानी के बाजारों में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और बाजारों में जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को पूरे बाजार में सघन गश्त की।

प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह दल-बल के साथ बाजार में गश्त पर मौजूद रहे। पुलिस टीम ने घंटाघर चौराहा से आफाक तिराहा व बिल्सी रोड तक पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने बाजार में भीड़ वाले स्थानों, बर्तन व सर्राफा की दुकानों और मुख्य चौराहों पर विशेष नजर रखी।

धनतेरस पर बाजारों में बर्तन, सोना-चांदी और पूजन सामग्री खरीदने वालों की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में घंटाघर चौराहा, आफाक तिराहा और बिल्सी रोड पर जाम लगना आम बात है। इसी को देखते हुए पुलिस ने पहले से ही व्यवस्था संभाल ली।

गश्त के दौरान पुलिस कर्मियों ने दुकानों के सामने खड़े वाहनों को हटवाया, ठेले-खोमचे वालों को व्यवस्थित किया और भीड़ को नियंत्रित किया। इससे बाजार में आवागमन सुचारु बना रहा और लोगों को खरीददारी में कोई परेशानी नहीं हुई।

बाजारों में पुलिस कर्मियों की मौजूदगी से दुकानदारों ने खुद को सुरक्षित महसूस किया। वहीं ग्राहकों में भी सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं दिखी। महिलाओं और परिवार सहित खरीददारी करने आए लोगों ने पुलिस की इस सक्रियता की सराहना की।

दुकानदारों का कहना है कि पुलिस की गश्त से चोरी, छिनैती और अराजक तत्वों पर अंकुश लगता है। इससे वह बेखौफ होकर व्यापार कर पाते हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धनतेरस के साथ ही दीपावली तक बाजारों में इसी तरह पुलिस बल तैनात रहेगा। संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कुल मिलाकर धनतेरस पर उझानी के बाजारों में खरीददारी के साथ-साथ सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम देखने को मिला।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.