


बिसौली। फैजगंज नगर पंचायत की बोर्ड बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष इसरार खां और अधिशासी अधिकारी वेद प्रकाश की मौजूदगी में संपन्न हुई। बैठक में नगर के विकास कार्यों को गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए, जिसमें नगर की टूटी और कच्ची सड़कों पर सीसी सड़कें बनवाने का प्रस्ताव प्रमुख रहा।
बैठक की शुरुआत में पिछले विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इसके बाद सभासदों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर चर्चा करते हुए नगर में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई नए प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।
बैठक में नगर की जर्जर और कच्ची सड़कों पर सीसी रोड के निर्माण से जुड़े प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पास किया गया, जिससे आने वाले दिनों में नागरिकों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
हालांकि, इस दौरान छह अन्य सभासद अनुपस्थित रहे। नगर पालिका अधिनियम के प्रावधानों और निर्धारित नियमों के तहत बैठक का कोरम पूरी तरह से वैध पाया गया, जिसके बाद बोर्ड की बैठक पूरी विधिवत और सुचारू रूप से संपन्न हुई। बैठक के अंत में चेयरमैन इसरार खां ने आश्वस्त किया कि पास किए गए प्रस्तावों पर जल्द से जल्द धरातल पर काम शुरू कराया जाएगा, ताकि नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस दौरान सभासद अनेक सिंह, मोबीन खां, इसराईल खां, शहनाज़ बेगम, मारूफ खां, प्रदीप गुप्ता, मूलचन्द, आशीष तिवारी सहित लिपिक सुमित बाबू उपस्थित रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com