उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार जनपद में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी(प्रशासन/प्रवर्तन) श्री हरिओम एवं श्री अभिनव चौधरी यात्री/मलकर अधिकारी बदायूं के द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 04 ओवरलोड वाहनों को उप संभागीय परिवहन कार्यालय बदायूं में सीज किया गया। जिनके द्वारा 01 लाख 35 हजार जुर्माने के तौर पर सरकारी खजाने में जमा कराया गया, इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 104 दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग एवं गलत दिशा में वाहन चलाने के अभियोग में चालान किए गए।

परिवहन विभाग द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने के लिए जागरूक भी किया गया।
परिवहन विभाग ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, ओवरलोडिंग से बचें तथा स्वयं और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहयोग प्रदान करें। सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com