5:36 pm Friday , 6 November 2026
BREAKING NEWS

श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल में दीपावली का त्यौहार धूमधाम से मनाया

पंजाबी चौक स्थित श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल में दीपावली का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । जिसमें कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों ने भाग लिया कक्षा P.G व L.K.G के बच्चों ने फूलों से बहुत सुंदर रंगोली बनाई । कक्षा U.K.G के बच्चों ने मोमबत्ती सजाई व किले से दीपक बनाएं। कक्षा 1st और 2nd के बच्चों ने मोमबत्ती बनाई और कक्षा 3rd के बच्चों ने झालर बनाई , कक्षा 4th व 5th के बच्चों ने वॉल हैंगिंग बनाएं। कक्षा 6th , 7th व 8th की गर्ल्स ने रंगोली बनाई वह बॉयस ने कंडील बनाए। इस पुनीत अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती सरला यादव ने दीपावली पर्व के बारे में बताया। इस अवसर पर कक्षा 2nd की ध्रुव देवल , कक्षा 5th की प्राची कक्षा 8th की आराध्या गुप्ता, आराध्या श्रीवास्तव और मिष्ठी रस्तोगी ने भी दीपावली त्यौहार पर अपने विचार प्रस्तुत किया। इस पावन अवसर पर श्रीमती पल्लवी रस्तोगी, श्रीमती सुची सक्सेना, श्रीमती चित्रा, श्रीमती सोनम सक्सेना, श्रीमती आरती गुप्ता , श्रीमती अनुष्का अरोड़ा, श्रीमती निदा, श्रीमती प्रियंका, श्रीमती तरुणा अरोड़ा, कुमारी परमीत ,कुमारी आकांक्षा , कुमारी जसमीत , कुमारी सावली, कुमारी मुस्कान , कुमारी प्रिया एवं कुमारी ममता सहित समस्त शिक्षिकाएं उपस्थित रही ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.