बिल्सी। नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में मोमबत्ती, पूजा की थाली एवं दीया सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, निदेशिका साधना वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगों और सजावटी सामग्रियों का प्रयोग कर आकर्षक मोमबत्तियां, सुंदर पूजा की थालियां और मनमोहक दीये तैयार किए। दीया सजाओ प्रतियोगिता में पीजी से श्रीजा माहेश्वरी, एनसी से कृतिका माहेश्वरी, केजी से काशवी जैन, कक्षा एक से अथर्व, दो से वैदिक, तीन से तान्शी, चार से अरनिमा, पांच से तियाशा, छह से मान्या माहेश्वरी, सात से आराध्या वार्ष्णेय, आठ से काव्या वार्ष्णेय और नौ से तान्या माहेश्वरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं थाली सजाओ प्रतियोगिता में कक्षा तीन से देवेश सोलंकी, चार से एकता, पांच से माही और छह से अनिका माहेश्वरी प्रथम रहीं। डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में सहायक होते हैं। प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों की छिपी प्रतिभा निखरती है। उन्होंने प्रदूषण रहित एवं शांतिपूर्ण दीपावली मनाने की अपील की। इस मौके पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com