11:09 am Friday , 27 November 2026
BREAKING NEWS

नन्नूमल जैन विद्या मंदिर में दिलाई संविधान की उद्देशिका तहसील और कोतवाली में दिलाई गई शपथ

नन्नूमल जैन विद्या मंदिर में दिलाई संविधान की उद्देशिका
तहसील और कोतवाली में दिलाई गई शपथ
बिल्सी। नगर के नन्नूमल जैन विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य सचिन उपाध्याय ने समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) का सामूहिक वाचन कराया। इसके बाद विद्यालय में विधिक साक्षरता क्लब की ओर से प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने संविधान में दिए गए मूल अधिकारों, मूल कर्तव्यों तथा दैनिक जीवन में संविधान की आवश्यकता और उसके महत्व पर अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में कक्षा 12 की छात्रा सपना ने प्रथम, कक्षा 10 ए की छात्रा अतूफा ने द्वितीय तथा कक्षा 10 ए के छात्र मयंक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय सहयोग रहा। इधर, तहसील परिसर में अधिवक्ताओं और कोतवाली परिसर में कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने सभी कर्मियों को संविधान की शपथ दिलाई। वहीं नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित आबेंडकर पार्क पर अंबेडकर समाज कल्याण समिति की ओर से संविधान दिवस बड़े ही उत्साह एवं सम्मान के साथ मनाया गया। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर समिति के रामकृष्ण आर्य, अध्यक्ष जगदीश चंद्र, अरुण कुमार आनंद, नाथूराम भारती, तेजेंद्र सागर, राजवीर जाटव, विक्रम कुमार, मोहित यादव, सालू जाटव, कृष्ण सागर, विनय दिनकर, सियाराम जाटव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.