बिल्सी। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रमनगला में बृहस्पतिवार को डॉ. बीआर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। विधायक हरीश शाक्य ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन, संघर्ष और संविधान में निहित समानता एवं न्याय के संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की प्रतिमाओं और स्मृति स्थलों का सौंदर्यीकरण केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों से जोड़ने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के वंचित और शोषित वर्गों को सम्मान एवं अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समरस और सशक्त समाज का निर्माण संभव है। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, मंडल अध्यक्ष राहुल देव शाक्य, सूरजपाल सागर, डोरीलाल सागर, भगवानदास, रामप्रकाश सागर, अनिल कुमार भारती, ऋषिपाल सिंह, चरन सिंह, सरनाम सिंह, नेत्रपाल, सत्यभान सागर, नेम सिंह सागर आदि मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com