7:21 pm Thursday , 26 November 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में जन अधिकार पार्टी की कार्यकर्ता बैठक संपन्न

बदायूं में जन अधिकार पार्टी की कार्यकर्ता बैठक संपन्न, पदाधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारियां

बदायूं। जन अधिकार पार्टी की कार्यकर्ता बैठक जय प्रकाश मौर्य के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं बरेली मंडल प्रभारी योगेन्द्र कुमार शाक्य शामिल हुए।

बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए। संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से गणेश चन्द्र शाक्य को बरेली मंडल महासचिव तथा तिरमल शाक्य को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस दौरान पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन विस्तार पर जोर दिया गया। बैठक में अवधेश शाक्य, मुकेश शाक्य, तिरमल और सुनील कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.