7:32 pm Tuesday , 24 November 2026
BREAKING NEWS

वोट चोरी के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा – अजीत यादव

वोटर लिस्ट के सत्यापन में जुटी कांग्रेस, बेलाडांडी में नियुक्त किए वोट रक्षक

बदायूं। वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस ने दातागंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलाडांडी में ग्राम चौपाल लगाकर मतदाता सूची का सत्यापन किया। इस दौरान आधा दर्जन वोट रक्षकों की नियुक्ति कर उन्हें बूथ स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी गई।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने वोट रक्षकों से एक सप्ताह में मतदाता सूची का सत्यापन करने, छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने और 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवाओं के वोट बनवाने के लिए फार्म-6 भरवाने की अपील की।

चौपाल में दातागंज विधानसभा प्रभारी कुंवर पाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष बिजनेश यादव, मुनेंद्र यादव, सुरेंद्र सिंह और सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष नवनीत यादव सहित कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.