3:48 pm Monday , 23 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी में छाया जन्मदिन का जश्न…

उझानी में छाया जन्मदिन का जश्न, भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी को मिल रही बधाइयों की बौछार।

उझानी (बदायूं) 23 नवंबर ।

उझानी की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले, हर दिल अजीज, युवाओं के चहेते और भाजपा के दमदार नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी का आज जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही उनके आवास और कार्यालय पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

सचिन अग्रवाल बंटी सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि उझानी में भाजपा की ताकत और युवाओं की आवाज हैं। संगठन के लिए दिन-रात एक करने वाले, हर कार्यकर्ता को साथ लेकर चलने वाले और हर सुख-दुख में सबसे आगे खड़े रहने वाले नेता के रूप में उनकी पहचान पूरे जिले में है।

जन्मदिन के मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, समाजसेवी और नगर के गणमान्य लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। जगह-जगह केक काटकर, मिठाई बांटकर और आतिशबाजी करके जन्मदिन मनाया गया।

कार्यकर्ताओं ने कहा — बंटी भाई ने हमेशा संगठन को परिवार की तरह संभाला है। छोटे से छोटे कार्यकर्ता की भी आवाज को उन्होंने हमेशा सुना है। यही वजह है कि आज उझानी में भाजपा का हर कार्यकर्ता उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

इस मौके पर सचिन अग्रवाल बंटी ने सभी का आभार जताते हुए कहा — आप सभी का प्यार और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मैं हमेशा संगठन और उझानी की जनता की सेवा में लगा रहूंगा।

BDN INDIA परिवार की ओर से भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको लंबी उम्र, अच्छा स्वास्थ्य और अपार सफलता दे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.