47 दिन से धरने पर बैठे पीड़ित, जमीन और नाले से कब्जा हटाने की मांग
बदायूं। जमीन और सरकारी नाले की भूमि पर कथित अवैध कब्जे के खिलाफ प्रेमवती और भगवान दास का धरना 47वें दिन भी जारी रहा। धरने का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष सतीश साहू ने प्रशासन से पीड़ितों को न्याय दिलाने और अतिक्रमण हटाने की मांग की।
प्रेमवती ने जमीन के एग्रीमेंट के बावजूद दूसरे के नाम बैनामा करने और गिरवी रखी जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया। वहीं नई सराय के वार्ड नंबर 27 में नाले की जमीन पर अतिक्रमण से जलभराव और आवागमन की समस्या होने की बात भी उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com