
छह सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू टिकैत का प्रदर्शन, एक सप्ताह का अल्टीमेटम
बदायूं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों ने किसान दिवस के समय परिवर्तन का विरोध करते हुए कृषि निदेशक कार्यालय में भी समस्याओं का शिकायती पत्र सौंपा। प्रमुख मांगों में खराब अंश निर्धारण के मामले में लेखपालों पर कार्रवाई तथा कुर्क की गई किसानों की जमीन बंधक मुक्त कराने की मांग शामिल रही। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो पूरे जनपद में आंदोलन किया जाएगा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com